Hindi vyakaran Question Answer | हिंदी व्याकरण प्रश्न उत्तर | Hindi Quiz | competition exams questions in Hindi
1. "पुष्प पर अली मंडरा रहा है |"रेखांकित शब्द का सही पर्यायवाची है - (अ) पक्षी (ब) तितली (स) भौरां (द) निशाकर
2. "घर" शब्द का पर्यायवाची है ? (अ) यामिनी (ब) निकेतन (स) वसन (द) पट
3. संसार शब्द का पर्यायवाची है ? (अ) भव (ब) नभ (स) सुरभोग (द) अम्बर
4. सामान अर्थ प्रकट करने वाले एक से अधिक शब्द क्या कहलाते है ? (अ) श्रुतिसंभिन्नार्थक शब्द (ब) एकार्थी शब्द (स) पर्यायवाची शब्द (द) आश्रित शब्द
5. "हवाई किले बनाना" मुहावरे का अर्थ है ? (अ) थोथी कल्पना करना (ब) ऊँची बाते करना (स) अरमान निकलना (द) मन का गुब्बार पुरा करना
6. "हाथ साफ करना" मुहावरे का अर्थ हैं ? (अ) चोरी करना (ब) भाग जाना (स) प्रयास करना (द) सहायता बंद कर देना
7. "सिर पर हाथ होना" मुहावरे का अर्थ है ? (अ) संगति का असर होना (ब) पछताना (स) सहारा होना (द) लड़की का विवाह करना
8. "एक और एक ग्यारह होना" मुहावरे का अर्थ है ? (अ) कठिनाई में पद जाना (ब) एकता में शक्ति होना (स) क्रोधी का क्रोध पढना (द) भाग्यशाली होना
9. "आग पर पानी डालना" मुहावरे का अर्थ है ? (अ) सोच-विचार करना (ब) उतेजित व्यक्ति को शांत करना (स) ठगना (द) लज्जित होना
10. "काम बिगड़ना" अर्थ किस मुहावरे का है ? (अ) आसमान सिर पर उठाना (ब) लुटिया डूबना (स) मुंह की खाना (द) नियन्त्रण में ढील देना
11. "लोटपोट होना" मुहावरे का अर्थ है ? (अ) थोथी कल्पना करना (ब) घमंड करना (स) बहुत प्रसन्न होना (द) बर्बाद होना
12. "घोर संकट में पड़ना" का अर्थ बोधक मुहावरा है ? (अ) छठी का दूध याद आना (ब) जहर का घूँट पीना (स) हाथ पसारना (द) मुटठी गरम करना
13. "बहादुरी स्वीकार करना" का अर्थ बोधक मुहावरा है ? (अ) लोहे के चने चबाना (ब) लोहा लेना (स) शेर सवारी करना (द) लोहा मानना
14. "रिश्वत देना" का अर्थ बोधक मुहावरा है ? (अ) मुँह की खाना (ब) सब्जबाग दिखाना (स) मुटठी गर्म करना (द) उधेड़ - बुन में पड़ना
15. वाक्य के प्रारम्भ में कौन-सा कारक-पद रहता है ? (अ) कर्म (ब) कर्ता (स) करण (द) कर्म-विशेषण
16. अन्वय की द्रष्टि से सही वाक्य है - (अ) सेब बच्चों को काटकर खिलाओं | (ब) सेब काटकर बच्चों को खिलाओं | (स) बच्चों को सेब काटकर खिलाओं | (द) सेब को खिलाओ बच्चों को काटकर
17. वाक्य को प्रश्नवाचक में बदलिए ? "तुम प्रतिदिन व्यायाम करते हो" | (अ) क्या तुम प्रतिदिन व्यायाम करते हो ? (ब) तुम प्रतिदिन क्या व्यायाम करते हो ? (स) तुम प्रतिदिन व्यायाम करते हो ? (द) क्या तुम व्यायाम कर रहे हो ?
18. मजदूर रात-दिन परिश्रम करते हैं | इस वाक्य में उद्देश्य-पद है - (अ) मजदूर (ब) परिश्रम (स) करते है (द) रात-दिन
19. रचना की द्रष्टि से साधारण वाक्य है - (अ) भिखारी लोगों से भीख माँगता रहा | (ब) राम पढ़ता रहा,परन्तु भरत सोता रहा था | (स) किसान खेत में था और राम खा रहा था | (द) सीता गीता की बड़ी बहिन है जो कक्षा पहली में पढ़ती है |
20. "गुलाबी नगरी जयपुर की राजधानी है" इस वाक्य में सम्बोधन कारक है | (अ) गुलाबी (ब) नगरी (स) राजधानी (द) हे
21. रेखांकित शब्द के विलोम शब्द सही विकल्प लिखिए - "स्रष्टि" और ------------ विधाता के खेल है | (अ) विनाश (ब) प्रलय (स) विध्वंस (द) मृत्यु
22. यह पुस्तक दुब्रोध है जबकि वह ---------है | रेखांकित शब्द का विलोम क्या है ? (अ) सजन्य (ब) सुर्बोध (स) सुबोध (द) संजीव
23. इस संसार में कुछ लोग "नास्तिक" होते है और कुछ --------------| रेखांकित शब्द का विपरीतार्थक लिखिए - (अ) आस्तिक (ब) सात्विक (स) धार्मिक (द) सामाजिक
24. घात का विलोम शब्द हैं | (अ) समघात (ब) अधिघात (स) प्रतिघात (द) प्रतिवाद
25. अवनति शब्द का विलोम शब्द हैं | (अ) बढ़ना (ब) रोदन (स) वृद्धि (द) उन्नति