
Hindi Vyakaran Ekarth Bhinnarthk  - हिंदी व्याकरण एकार्थ-भिन्नार्थक
यहाँ कुछ ऐसे शब्द दिये जा रहे है, जिनमें सूक्ष्म अर्थ-भेद रहता है, परन्तु इन शब्द-युग्मों से एकार्थ की प्रतीति होती है –
- अस्त्र - फेंककर प्रहार करने का हथियार,जैसे – बाण। 
 शस्त्र – हाथ से पकडकर प्रहार करने का हथियार,जैसे – तलवार।
- आधि – मानसिक कष्ट 
 व्याधि – शारीरिक कष्ट या रोग
- उत्साह – किसी कार्य विशेष को करने की उमंग। 
 साहस – साधन के आभाव में भी कार्य करने की लगन।
- नमस्कार – बराबर वालों के प्रति नम्रता दिखाना। 
 अभिवादन – आदर के लिए खड़ा होना।
- मुर्ख – जो समझाने पर भी नही समझें। 
 अज्ञ – समझदार,किन्तु किसी विषय-विशेष में अनजान
- प्रयत्न – मानसिक या शारीरिक श्रम। 
 प्रयास – मन लगाकर कोई कार्य करने की चेष्ठा करना।
- भय – कारणवश किसी अनिष्ट की आशंका से डरना। 
 त्रास – किसी के द्धारा दियें जाने वाले कष्ट की कल्पना
- रीती – अपने कुल या वंश में प्रचलित प्रथा। 
 नीति – लोक-हित के लिए समाज द्धारा बनाये हुए नियम।
- अति – बहुत अधिक 
 अधिक – सामान्यत: अधिक
- आचार – सच्चा आचरण 
 व्यवहार – व्यक्तिगत आचरण
- अन्त – समाप्त,आखिर 
 इति – विनाश, समाप्ति
- प्रेम – किसी व्यक्ति से स्वाभाविक प्रेम करना। 
 स्नेह – बड़ों को छोटों के प्रति प्रेम रखना।
- लोभ – दुसरे की वस्तु ग्रहण करने की भावना।
 लालसा – तीव्र इच्छा रखना।
- सरल – काम का बहुत आसन होना। 
 सुगम – कठिनाई होते हुए भी कठिन न लगना।
- श्रद्धा – महापुरुषों के प्रति आदर भाव। 
 भक्ति – ईश्वर के प्रति प्रेमभाव
- प्रमाण – सबूत, उचित निदर्शन 
 परिमाण – नाप-तौल की मात्रा
- कुल – वंश या कुटुम्ब 
 कूल – नदी – तालाब का किनारा
- अभीज्ञ – कुशल या पूर्ण जानकार 
 अविज्ञ – अज्ञानी या नासमझ
- नाप – लम्बाई-चौड़ाई में नापना। 
 माप – वजन करना या तरल पदार्थ को मापना।
- अपेक्षा – तुलना अर्थ में बनिस्पत। 
 उपेक्षा – तिरस्कार या अवज्ञा करना।
एकार्थ-भिन्नार्थक अभ्यास प्रश्न उत्तर :-
निम्नलिखित वाक्यों के रिक्त स्थानों के लिए सही विकल्प चुनिए - 
- 1. वन प्रकृति का ------------- उपहार है |
 (अ) अपार (ब) अनुपम (स) अगठित (द) अटूट
 
 
- 2. परिश्रम करने का अच्छा ----------रहेगा |
 (अ) प्रमाण (ब) परिमाण (स) परिणाम (द) परिणय
 
 
- 3. ----------हमारे देश का राष्ट्रीय पुष्प है |
 (अ) कमल (ब) अर्घ (स) अम्बुद (द) फुल
 
 
- 4. रामायण तुलसीदास जी द्धारा -------- है |
 (अ) कृति (ब) कृत (स) कृती (द) क्रीत
 
 
- 5. किसी भी बुरे कार्य के हो जाने पर दूसरों से -------- करो |
 (अ) ग्लानि (ब) भय (स) व्याधि (द) शर्म
 
 
- 6. "नाप" शब्द का अर्थ हैं ?
 (अ) वजन करना (ब) दूध मापना (स) लम्बाई-चौड़ाई में मापना (द) उपरोक्त सभी
 
 
- 7. "शर"का अर्थ है ?
 (अ) बाण (ब) तालाब (स) तलवार (द) सिर
 
 
 
Ans : 1. (ब) 2. (स) 3. (अ) 4. (ब) 5. (द) 6. (स) 7. (अ)