❝Sometimes the bad things that happen in our lives put us directly on the path to the most wonderful things that will ever happen to us.❞
Category : General
By : User image Anonymous
Comments
0
Views
767
Posted
02 Oct 15

काम की बातें :-

1. फर्श पर गिरे हुए दही, निम्बू के रस को हटाने के लिए उस पर भिण्डी रगडें | उसके बाद साबुन के पानी से धुलने से सारे दाग-धब्बे साफ हो जाते है |

2. दांत में दर्द  होने पर एक चम्मच अदरक का रस, थोड़ा सा शहद और नमक सामान मात्रा में लेकर उन्हें हल्का गरम कर दांत पर लगाने से फौरन आराम पहुँचता है |

3. कपड़ो पर पेन का दाग हटाने के लिए उन पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाने से दाग गायब हो जाते है |

4. आप अगर चाहते है की जींस पुरानी न पड़े तो बाल्टी में धोते समय उसमें एक चम्मच सिरका डाल दे |

5. टूथब्रश को हर दो महीने में बदलना चाहिए और जो टूथब्रश आप इस्तेमाल कर रहे है, उसे एक हफ्ते में एक बार रात भर रखना चाहिए | इससे बैक्टीरिया रहित हो जाएगा |

6. शर्ट के गंदे कॉलरों को धोने से पहले उन्हें ठंडे पानी में आधा घंटा भिगो दे और उसके बाद उस हिस्से पर चीनी मलने से आप गंदे हो गए कॉलर से मुक्ति पा सकती है |

7. जरी की साड़ियों से तेल के दाग हटाने के लिए उन्हें शिकाकाई पाँउडर से धोएं | इससे दाग चले जाएंगे |

8. बालों में अगर रुसी हो गई हो तो नहाने के बाद हथेलियों से बालों को जोर से रगड़े | इससे न सिर्फ रुसी खत्म होगी बल्कि बालों में रक्तसंचार बढ़ेगा |

 


0
1

View Comments :

No comments Found
Add Comment