❝Sometimes the bad things that happen in our lives put us directly on the path to the most wonderful things that will ever happen to us.❞
Category : General
By : User image Pooja
Comments
0
Views
266
Posted
27 Sep 15
रसोई शीक्षा - Useful Kitchen Tips

 

रसोई शीक्षा (Kitchen Tips) :-

- आलू छिलने के बाद उन्हें ठंडा में भिगोने से वो खराब और काले नहीं होते है |

- गाजर या आम का अचार बनातें वक्त अगर आप उसमें एक चम्मच सिरका डाल देंगे तो उनका स्वाद बढ़ जाएगा |

- किचन को चमकाने के लिए किचन के फर्श पर केरोसिन आयल को डाल कर एक घंटे के लिए छोड़ दें | उसके बाद सर्फ से धोने पर किचन पर जमी होंई चिकनाई आसानी से साफ      हो जाएगी|

- मेवों को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें एक प्लास्टिक की थैली में पैक कर के फ्रिज में रखें | इससें न सिर्फ वे ताजा रहेंगे बल्कि वे अधिक समय तक सुरक्षि भी रहेंगे|

- हरे धनिये की डंडिया को सब्जी बनाते समय डाल दें | इससें सब्जी अधिक स्वादिष्ट बनेगी |

- खाने में अगर नमक तेज हो गया हो तो आटे की लोई लेकर उसे गरम तवे में कच्चा पका कर फिर डिश में डाल कर प्रेशर कुकर कुछ समय के लिए बंद कर दें | खोलने के बाद वह  लोई डिश में से फेंक दीजिए और फिर जरा चाखिए |

- राजमां, छोले, मटर, चने की दाल बनाते वक्त उसमें कच्चा पपीता डाल देने से यह चीजें आसानी से गल जाती है |

- तेल और घी युक्त बर्तनों की चिकनाई छुड़ाने के लिए पहले दही से धोए और फिर किसी भी आम पांवडर से धोए इससे सिर्फ बर्तनों की चिकनाई छुटेगी बल्कि उनमें चमक भी आ जाएगी |

- इडली और डोसा बनाते समय उनके पेस्ट में थोड़ी सी मेथी की पतियां डालने से वे अधिक स्वादिष्ट बनेगें |

- हरी मिर्च को ज्यादा समय ताजा रखने की लिए उन्हें एक पेपर ए बैग में रखें जिसमें निचे की तरफ एक छेद कर दें |


0
0
 

View Comments :

No comments Found
Add Comment