❝विद्यारूपी धन सब प्रकार के धन से श्रेष्ठ हैं |❞
Category : General
By : User image Anonymous
Comments
0
Views
134
Posted
03 Sep 15
सौन्दर्य टिप्स -  Beauty Tips

सौन्दर्य टिप्स:- 

1. आँखों के चारों और खीरे का रस लगायें या खीरे को गोल-गोल काटकर 10-15 मिनट के लीये आँखों पर रखकर लेट जायें |

2. थोड़े से दूध में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाना बहुत लाभदायक होता है |

3. त्वचा के सांवलेपन को समाप्त करने के लिये कुचला हुआ टमाटर लगायें |

4. टमाटर के रस में निम्बू की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगायें, नयी ताजगी महसूस होगी |

5. पता गोभी को थोड़े से पानी में उबालकर, पानी ठंडा करके उस पानी से चेहरा साफ करें | यह क्लींजिंग मिल्क का कम करता है |

6. सेब में सबसे अधिक विटामिन होते है | सेब खाने से चेहरे में चमक आती है | सेब का गुदा चेहरे पर लगाने से भी चेहरें पर रौनक आती है |

7. बेसन, संतरे के छिलकों का पाउडर व दहीं का मिश्रण चेहरे पर लगाने से रंग निखर जाता है |

8. गर्मी की चिपचिपाहट को खत्म करने के लिये शहद में अंडे की सफेदी मिलाकर लगायें |

9. त्वचा के सुन्दर एवं सलोने रूप के लियें विटामिन ए, बी, सी और ई एवं खनिज का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना आवश्यक है |

10. पौदिने के पतों को धोकर, पीसकर चेहरें पर लगायें, मुँहासों की अच्छी दवा है | यदि त्वचा साँवली हो तो आटा, हल्दी व निम्बू का मिश्रण लगायें |

11. नहाने के पानी में संतरे, निम्बू के छिलकों डालें | पसीने की दुर्गन्ध से रहत मिलेगी |

12. खरबूजे के रस व गुदे को चेहरे और गर्दन पर लगायें, त्वचा के लिये लाभप्रद है |

13. गाजर को पानी में उबालकर, ठंडा करके मसलकर चेहरे पर लगायें |

14. गुलाबी होंठो के लिये गुलाब की पतियों को पीसकर, उसमें मक्खन मिलाकर होठों पर लगायें | आपके होंठ गुलाब की तरह खिल उठेंगे |

15. खुश्क त्वचा के लिये दो चम्मच पीसी चीनी, एक चम्मच गिलसीरीन, एक चम्मच शहद व दो चम्मच निम्बू का रस मिलाकर लगायें |

16. रात को सोते समय अपने चेहरे पर गिलसरीन में निम्बू का रस मिलाकर मलें | प्रात: सोकर उठाने के चेहरा धो लें | कुछ दिन लगातार सेवन से चेहरा ताजे फूल की तरह खिल उठेगा |

17. हल्दी व तुलसी को पीसकर इसमें गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है |

18. निम्बू का रस व शहद मिलाकर लगाने से चेहरें पर नया आकर्षण पैदा होता है |

Note:-  Please consult with Doctor before use. It may very from human body to body.

 


1
1
 

View Comments :

No comments Found
Add Comment