❝Difficult doesn`t mean impossible. It simply means that you have to work hard.❞
Category : General
By : User image Anonymous
Comments
0
Views
710
Posted
02 Sep 15
अच्छे दिन आ गए... acche din aa gaye

दोस्तो कल रात को एक सपना आया मैंने देखा
       कि मेरे मोबाइल में SMS आया है.......

कि भारत सरकार ने 50 लाख रुपये मेरे "जन धन
     योजना वाले बैंक खाते मैं डिपाजिट कर दिए है.

मैं बड़ी ख़ुशी से उछलता  हुआ कमरे से बाहर आया
                और
     
सबको बोला--देखो देखो अच्छे दिन आ गए..
मेरे र अकाउंट में 50 लाख आ गए"

घर वाले बोले ज्यादा खुश न हो हमारे सबके खाते में
     भी 50 लाख आये है ये देखो... कसम से बड़ा दुःख हुआ

      मुझे..
फिर सोचा चलो दोस्तों को दिखाता हूँ..
दोस्त बोले ज्यादा ना उछल हमारे खाते में भी 50
     लाख हैं..

सारी ख़ुशी फिर गायब.. फिर सोचा चलो दूकान पर
      खूब सामान लेता हूँ..
             
भाई साहब ये रामू चाचा
     की दूकान क्यों बंद है एक आदमी बोला--भाई  रामू चाचा ने तो दूकान बंद
     कर दी उन्हें अब दूकान की क्या जरूरत..? उनके खाते में तो 50
    लाख आ गएे हैं अब काम नही करना पड़ेगा उन्हैं..

फिर सोचा चलो शॉपिंग माल में चलता हूँ.. वहां देखा तो सब दुकान
      बंद थी उन लोगों को भी 50 लाख मिल गए थे.....

सोचा कोई बात नही होटल में खूब खाना खाता हूँ, अपनी पसन्द का..
अंदर देखा सब लोग जा चुके थे, सिक्यूरिटी गार्ड भी नही था मतलब वो भी
अमीर बन गया था उसके  पास भी अब 50 लाख थे

बाजार गया तो सब रेहड़ी वाले चाय वाले जूस वाले, सब्जी वाले
सब काम छोड़कर बैंक में जा चुके थे रूपये लेने.. क्योंकि अब किसी को
काम करने की कोई जरूरत नही थी सबके
     पास "50 लाख" रूपये थे.
           
शहर से बाहर गया तो सब फैक्ट्री, बंद सब मजदूरों
  को 50 लाख मिल चुके थे. सब नाच गा रहे थे..

अच्छे दिन आ गए...
अच्छे दिन आ गए...

शाम को खेतो की तरफ गया तो खेत में कोई नही
  था सब किसान खेती छोड़ कर घर जा चुके थे.. अब उनको धुप बारिश में
  काम करने की कोई जरूरत नही थी,

वो भी अमीर बन चुके थे.. हास्पिटल गया, देखा वहां
    डॉक्टर ताश खेल रहे थे. =पूछने पर बोले हमे कोई  इलाज़ नही करना अब 50
     लाख काफी हैं..
      जीवन भर के लिए....
           
फिर 5 दिन बाद पता चला अचानक लोग भूख से मरने लगे है...    क्योंकि
      
खेत में सब्जी नही उग रही है..
        
सब राशन की दुकान बंद   है..
      
होटल ढ़ाबे भी बंद पड़े है.

लोग बीमारी से मरने लगे हैं..
       
              क्योंकि

डॉक्टर भी नही हैं..
पशु भी भूख से मर रहे है..
खेत से चारा नही मिल रहा.
बच्चे भी भूख से रो रहे है. क्योंकि पशु दूध नही दे रहे..


2
1
 

View Comments :

No comments Found
Add Comment