Category : Education Jaimahesh Team   20 Mar, 19
Comments : 0   Views : 7154

परसर्ग | कारक | क्रिया | हिंदी व्याकरण

परिभाषा – वाक्य संज्ञा या सर्वनाम के कारकीय सम्बन्ध को प्रकट करने वाले चिन्हों को परसर्ग कहते है |

जैसे

1. अध्यापक ने बालको को पाठ पढ़ाया |

2. यह तनु की हिंदी पुस्तक है |

कारक

परिभाषा – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप द्धारा उसका सम्बन्ध वाक्य के दुसरे शब्दों के साथ जाना जाता है, उसे कारक कहते है |

कारक के भेद

1.कर्ता – ने

2.कर्म – को

3.करण – से, द्धारा, के द्धारा, के साथ

4.सम्प्रदान – के लिए, को

5.अपादान – से

6.सम्बन्ध – का, की, के, रा, री, रे, ना, नी, ने

7.अधिकरण – मे, पर, पे

8. सम्बोधन – हे, अरे, अजी, ओ

उदाहरण -
राम ने तीखा चिवड़ा खाया |
मैने खाना खा लिया था |
सीता दूध पीती है |

क्रिया

परिभाषा – जिस शब्द से किसी कम का करना अथवा होना पाया जाये,उसे क्रिया कहते है |

जैसे – बच्चा खेल रहा है | तनु सोता है | मनु टी.वी.देखती है |

इनमे खेल रहा है, सोता है, देखती है, क्रिया के बोधक हैं |

क्रिया के भेद –

सकर्मक क्रिया – जिन क्रियाओ के व्यापार या कार्य का फल कर्ता पर न पडकर कर्म पर पड़ता है,उसे सकर्मक क्रिया कहते है | जैसे लक्ष्मीनारायण रामायण पढ़ता है |
लक्ष्मण बॉल खेलता है |

अकर्मक क्रिया – जिस क्रिया के साथ कर्म प्रयुक्त न हो तथा क्रिया का व्यापार और फल दोनों ही कर्ता पर ही पड़े, अर्थात वे कर्ता तक ही सिमित रहें और उनसे केवल कार्य का होना ज्ञात हो,उसे अकर्मक क्रिया कहते है –
1. राम सोता है |
2. पेड़ से पत्ता गिरता है |
3. घोड़ा दौड़ता है |

क्रिया के काल - काल के भेद

1. भूतकाल –
1. मैने पत्र लिखा
2. राम आया होगा
3. यदि तनु आता तो में भी उसके साथ जाता |

2. वर्तमान काल –
1. सीता शायद लिख रही हो |
2. गीता खेल रही है |

3. भविष्यत काल –
1. सीता खाना पकायेगी |
2.गीता कल विद्यालय जयेगी |

 


हिंदी अभ्यास प्रश्न उत्तर - परसर्ग, कारक, क्रिया - Practice Question answer Set

  • 1. निम्नलिखित वाक्य में "ने" परसर्ग के प्रयोग में जो परिवर्तन आया है,उसके परिवर्तन रूप का सही विकल्प बताइए ? "रीना खाना खा चुकी है |"
    (अ) रीना ने खाना खाया | (ब) रीना ने खाना खा लीया था | (स) रीना ने खाने को खा लिया | (द) रीना ने खाना खा लिया |

  • 2. परसर्ग "ने' का अशुद्ध प्रयोग किसमें हुआ है ?
    (अ) राष्ट्रपिता ने सत्याग्रह आन्दोलन किया होगा | (ब) राष्ट्रपिता ने सत्याग्रह आन्दोलन किया था | (स) राष्ट्रपिता ने सत्याग्रह आन्दोलन किया | (द) राष्ट्रपिता ने सत्याग्रह आन्दोलन करा था |

  • 3. परसर्ग "ने" के योग से शुद्ध वाक्य-रचना है ?
    (अ) में बाहर जाती हूँ | (ब) रावण,राम से मर गया | (स) गीता ने कहानियाँ सुनी | (द) दुधिया ने दुध गिराया होगा |

  • 4. वाक्य में कर्ता के साथ परसर्ग "ने"को हटाकर वाक्य की पुन:रचना कीजिए - महिला ने उन्हें राजी कर लिया था |
    (अ) महिला उन्हें राजी कर चुकी थी | (ब) महिला ने उन्हें राजी कर दिया | (स) महिला ने राजी कर दिया | (द) महिला उन्हें राजी कर लायी |

  • 5. परसर्ग "ने" के कारण क्रिया सदा ------------में होती है -
    (अ) सामान्य वर्तमान काल | (ब) भूतकाल (स) संदिग्ध वर्तमान काल (द) भविष्यत काल

 

Ans : 1. (अ) 2. (द) 3. (स) 4. (अ) 5. (ब)

26
17

View Comments :

No comments Found