Category : General Manoj   06 Aug, 15
Comments : 0   Views : 106

दांतों को हानी पहुँचने के कारण:- 

भोजन में खनिज लवणों जेसे-कैल्शियम,फास्फोरस तथा विटामिन-डी और सी की कमी यदि लगातार रहे तो दांत कमजोर पद जाते हैं |

दांतों की देखभाल:-

1. दूध, मक्खन, नारंगी, तिल, पपीता, संतरा, अंगूर, निम्बू, आंवला, अनन्नास, और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करते रहना चाहिए |

2. केला, मूंगफली, नारियल, हरे मटर, फुल गोभी, टमाटर, लौकी, गाजर, खीरा, पालक, दूध, तिल और नारंगी से कैल्शियम को उचित मात्रा में प्राप्त किया जा सकता हैं |

3. सुखा पिसा होआ संतरे का छिलका दांतों को साफ करने में सक्षम हैं | इसे किसी भी दंत-मंजन में मिलाकर प्रयोग करे |

4. दाँतों में दर्द और पीड़ा होने पर लौंग के तेल की फुरैरी लगानी चाहिए |

5. अपने दाँतों पर स्ट्रोबेरी मलें ताकि चमकदार और सफ़ेद रहे |

6. दाँतों की सुरक्षा, सफेदी और चमक के लिए कैल्शियम, विटामिन-सी और डी बहुत आवश्यक होते हैं |

7. गोल नोकों वाले दांतों का ब्रुश प्रयोग करें | दिन में दो बार सुबह-शाम दांत साफ करें |

8. निम के टहनी से बहुत बढ़िया ब्रुश बन सकता हैं | इसके लिए निम की ताजा टहनी को खूब चबा लेना चाहिए | इससें दुर्गन्ध भी दूर हो जाती हैं |

9. बराबर मात्रा में नमक और बाईकार्बोनेट मिलाएँ और इससें मंजन करें | आपके दांत सफेद और चमकदार रहेंगे |

10. दाँतों के साथ-साथ मसूड़ों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए |

11. दाँतों में कीड़ा लगा हो तो खुरासानी अजवाइन का चूर्ण दाँतों में भर लेना चाहिए | दालचीनी के तेल की फुरैरी लगाने से भी आराम मिल जाता हैं |

12. पेट साफ रखें और कब्ज न होने दे |

13. मसूढ़े फुल जाने की अवस्था में जामुन की छाल का काढ़ा बनाकर कुल्ले करने चाहिए |

14. मासुढ़ों से खून हो तो सरसों के तेल में बहुत बारीक पिसा नमक मिलाकर मसढ़ों पर मलें

15. भोजन चबा-चबाकर निगलें ताकि उसका पाचन यथोचित रूप से हो सके |

 

0
0

 

View Comments :

No comments Found