Category : Exam Question Papers Jaimahesh Team   17 Mar, 19
Comments : 0   Views : 82

Maths competition exams test paper - 9 | Model Paper | Practice Paper

Maths is subject which needs lot of practice and different type of questions help to check our skills properly. So this paper is also one kind of test paper to practice maths related questions in competition exam. In addition you may want to give small test for this use this online maths competition exam.

  • 1. वह त्रिभुज जिसके लम्बकेंद्र,परिकेंद्र,अन्त:केंद्र संपाती हो कहलाता है ?
    (अ) समकोण त्रिभुज (ब) समबाहु त्रिभुज (स) समद्धिबाहु त्रिभुज (द) इनमे से कोई नही

  • 2. त्रिभुज के संगमन बिंदु को त्रिभुज का क्या कहते है ?
    (अ) केन्द्रक (ब) संगामी (स) परिकेंद्र (द) लम्ब केंद्र

  • 3. एक त्रिभुज की ऊँचाई व आधार क्रमशः 7 cm व 10 cm है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ?
    (अ) 35 cm2 (ब) 70 cm2 (स) 40 cm2 (द) 44 cm2

  • 4. AAA का समरूपता नियम क्या है ?
    (अ) दो बहुभुज समरूप होते है (ब) दो सरल रेखीय आकृतियाँ समान हो | (स) एक त्रिभुज के दो कोण एक दुसरे के समान हो | (द) दो समान कोणिक,त्रिभुज,परस्पर समरूप होते है |

  • 5. दो समरूप त्रिभुजो के क्षेत्रफलो का अनुपात उनकी संगत भुजाओं के वर्गों के अनुपात के होता है ?
    (अ) असमान (ब) समरूप (स) समान (द) समानुकोण

  • 6. यदि दो त्रिभुज में संगत भुजाओ का अनुपात बराबर हो तो दोनों त्रिभुज परस्पर समरूप होते है इसमें त्रिभुज का कौनसा नियम है ?
    (अ) SSS नियम (ब) AAA नियम (स) ASA नियम (द) SAS नियम

  • 7. दो त्रिभुज XYZ और DEF में XY/DE और YZ/EF दोनों त्रिभुजों में से दो कणों के नाम बताइए जो बराबर हो |
    (अ) ∠Y, ∠E (ब) ∠X, ∠D (स) ∠Y, ∠Z (द) ∠D, ∠X

  • 8. यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाएँ और एक कोण दुसरे त्रिभुज की दो भुजाएँ और एक कोण के क्रमशः समानुपाती एवं बराबर हो तो दोनों त्रिभुज समरूप होते है ?
    (अ) हाँ (ब) हो सकते है भुजा के अनुसार (स) नहीं (द) उपरोक्त सभी

  • 9. समान कोणिक त्रिभुज से क्या तात्पर्य है ?
    (अ) संगत भुजा बराबर होती है | (ब) संगत कोण बराबर होते है | (स) तीनो कोण बराबर होते है | (द) त्रिभुज समरूप होता है |

  • 10. 14 मीटर लम्बाई वाले उधर्वाधर स्तम्भ की भूमि पर छाया की लम्बाई 7 मीटर है, उसी समय एक मीनार की छाया की लम्बाई 70 मीटर हो तो मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए ?
    (अ) 35 मी. (ब) 70 मी. (स) 140 मी. (द) 160 मी.

 

Ans : 1. (ब) 2. (अ) 3. (अ) 4. (द) 5. (स) 6. (अ) 7. (अ) 8. (स) 9. (ब) 10. (स)

0
0

View Comments :

No comments Found