Category : General Anonymous   24 Sep, 15
Comments : 0   Views : 80

 गन्ना और गन्ने का रस :-

1. गन्ने का रस शरीर के पोषण व ऊर्जा के लिए जितना लाभप्रद है | चीनी और गुड़ उसका मुकाबला नही कर सकतें |

2. कैल्शियम की प्रचुरता के कारण दांत और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |

3. गन्ने में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाने के कारण नेत्र ज्योति बढ़ती है |

4. गन्ने के रस में लौह तत्व की प्रधानता होने के कारण खून में हिमोग्लोबिन को बढ़ता है | चक्कर आने की स्थति पर गन्ने का रस पीना चाहिए |

5. गन्ने का रस कब्ज और पीलिया जैसे रोग में रामबाण का काम करता हैं | पीलिया ग्रस्त रोगियों को प्रतिदिन 1 लीटर रस का सेवन करने चाहिए |

6. गन्ने के रस के सेवन से गुर्दे क्रियाशील रहतें हैं | मूत्र संबंधी रोगों के लिए भी लाभप्रद होता है |

7. जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर हो, उन लोगों को सर्दियों में धुप में बैठ कर गन्ना चुसना चाहिए या गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए |

8. पेट की क्रियाओं को नियंत्रण में रखने के लिए निम्बू, सेंधा नमक, अदरक मिला गन्ने का जूस पीना चाहिए | 

9. गन्ना चूसना दांतों के लिए सर्वोतम व्यायाम है | जो लोग दांतों से छीलकर, तोड़कर उसका रस चूसते  है उनके दांत हमेशा मजबूत रहते है |

10. गन्ने का रस दांतों के अतिरिक्त शरीर के साधारण स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव असर डालता है |

 

0
0

 

View Comments :

No comments Found