Category : General , Biography Anonymous   30 Jul, 15
Comments : 1   Views : 895

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का पुरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम  हैं | इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी गाँव तमिलनाडु के रामेशवरम में हुआ. दिल का दौरा पड़ने से 27 जुलाई 2015,सोमवार को शिलोंग में इनका निधन हो गया | भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे|

 इनका जन्म  एक मध्यमवर्ग मुस्लिम परिवार में इनका हुआ था | इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन था |  इनकी आर्थिक स्थति कमजोर थी, इसीलिए अब्दुल कलाम को अपनी आरंभिक शिक्षा पूरी करने के लिए घरों में अखबार वितरण करने का कार्य करना पड़ा. अब्दुल कलाम भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो अविवाहित थे | 

नाम:- डॉक्टर ऐ पी जे अब्दुल कलाम /  अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम 

जन्म:- 15 अक्तूबर 1931 रामेस्वरम,तमिलनाडु, भारत 

मरण:-27 जुलाई  2015 शिलौंग, मेघालय, भारत 

नागरिकता:-  भारतीय 

क्षेत्र:-  विज्ञानं अवं प्रौद्योगिकी

उपलब्धि:-  "मिसाइल  मन  ऑफ़  इंडिया " के नाम से जाने जाते हैं , भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति , भारत  रत्न से नवाजित .

डॉक्टर ऐ पी जे अब्दुल कलाम  भारतीय जनता पार्टी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 18 जुलाई 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और इन्हें 25 जुलाई 2002 को संसद भवन के अशोक कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।  इनका कार्याकाल 25 जुलाई 2007 को समाप्त हुआ।

 इन्होंने  भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये|  भारत सरकार द्वारा उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण का सम्मान प्रदान किया गया  | 1997 में कलाम साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों और भारत में तकनीकी के विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था. ।

सन 1962 में ऐ पी जे अब्दुल कलाम अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गयें. डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस.एल.वी.तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है | 

 डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है,| वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा।

 राष्ट्रपति पद से रिटायर्ड होने के बाद भी लोगों के लिए वे प्रेरणास्रोत बने रहे।

 

3
0

View Comments :

By : pooja
0
0
बहुत अच्छा है |